वो 5 कारण जो महिलाओं की सेक्स रूचि में बाधा बनते हैं

वो 5 कारण जो महिलाओं की सेक्स रूचि में बाधा बनते हैं

सेहतराग टीम

एक खूबसूरत रिलेशनशिप में सेक्स की भी भूमिका काफी अहम होती है। इसके बारे में मेडिकल एक्सपर्ट भी कहते हैं और कई स्टडीज में भी साबित हो चुका है। लेकिन कई बार देखा गया है कि महिलाएं अपनी सेक्स लाइफ को लेकर संतुष्ट नहीं होती हैं। इस पर वे खुलकर बात भी कर पाती हैं जो कहीं न कहीं उन्हें मानसिक रूप से परेशान करता है। आइए जानते हैं कि वो 5 कारण कौन से हैं जो इसके लिए जिम्मेदार हैं।

पढ़ें- सेक्‍स लाइफ बर्बाद होने से पहले संभल जाएं

5 कारण जिससे महिलाएं सेक्स लाइफ में नहीं हो पातीं संतुष्ट (Five Reason That Women Feel Dissatisfied With Their Sex Life in Hindi):

लगाव का कम होना

सबसे पहला है लगाव कम होना और यह सबसे महत्वपूर्ण कारण भी है। महिलाओं में अक्सर होता है अगर रिश्ते में आपका उसके प्रति प्यार, स्नेह और सम्मान का एहसास नहीं होगा तो उसका लगाव तेजी से कम होता जाएगा। ऐसा होने पर वो फिजिकल इंटिमेसी के बारे नहीं सोचती हैं और अगर वो सेक्स एक्टिविटी शामिल भी हो जाएं तो इसे बिल्कुल इंजॉय नहीं करती हैं।

बोरिंग या इमोशनलेस सेक्स

सेक्स लाइफ बोरिंग हो जाना या फिर इंटिमेसी में प्यार व किसी तरह का इमोशन फील न करना महिला को इमोशनली दूर कर देता है। अगर पार्टनर के साथ सिर्फ फिजिकल संतुष्टि के लिए सेक्स में इन्वॉल्व हो रहे हैं तो यकीन मानिए उन्हें इसका अहसास हो ही जाएगा। ऐसा होने पर महिलाएं इमोशनली और फिजिकल इंटिमेसी से दूरी बनाने लगती हैं।

ज्यादा बिजी होना

अमूमन महिलाओं में पर काफी बोझ होता है। महिलाओं को घर के कामों के साथ पारिवारिक जिम्मेदारी निभाती हैं। साथ ही अगर वे वर्किंग वीमेन हैं तो काम का बोझ अधिक बढ़ जाता है। यह न सिर्फ उन्हें शारीरिक रूप से प्रभावित करता है बल्कि मानसिक रूप से भी प्रभावित करता है। काम के बोझ के कारण वे लगातार थकावट और स्ट्रेस फील करती हैं। ऐसे में उनका इंटिमेट हो पाना मुश्किल हो जाता है और वे सेक्स एक्टिविटी को इंजॉय भी नहीं करती हैं।

सेक्सी फील होना

महिलाओं के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण होता है कि वे खूबसूरत और आकर्षक दिखें। महिलाएं अपने फिगर और लुक को लेकर काफी सेंसिटिव होती हैं। अक्सर वजन बढ़ने के कारण और कुछ अन्य कारण या पार्टनर का अट्रैक्शन व प्यार जाहिर न करना उनका अपनी बॉडी को लेकर कॉन्फिडेंस कम कर सकता है। ऐसी स्थिति में वह सेक्शुअल ऐक्टिविटी के दौरान बिल्कुल भी कंफर्टेबल नहीं हो पाती हैं और वे सेक्स एक्टिविटी को इंजॉय भी नहीं करती हैं।

सेक्शुअल फ्रस्टेशन

सेक्स एक्टिविटी के दौरान चाहे वह पुरुष हो या महिला हो सबकी अपनी-अपनी पसंद होती है और न पसंद होती है। लेकिन महिलाओं के मामले वे अपने पार्टनर को यह बताने में सहज महसूस नहीं करतीं कि यौन संबंध के दौरान उन्हें कौन सी चीज पसंद है और कौन सी नहीं। यह चीज उनके प्लेजर और ऑर्गेज्म फील करने में बाधा बनती है, जो फ्रस्टेशन का कारण बन सकती है।

 

इसे भी पढ़ें-

बीमारी है सेक्‍स की लत, जानें इसके बारे में सबकुछ

पुरुषों की यौन शक्ति बढाती है ये स्मूदी

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।